उन्नाव बलात्कार पीड़िता, जिसे गुरुवार को पांच आदमियों द्वारा जिंदा जला दिया गया था, की शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। महिला को 90 प्रतिशत जलने के बाद गुरुवार को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया गया था और बाद में आगे के इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। ANI ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके जानकारी दी कि-"उन्नाव में जिस बलात्कार पीड़िता का अपहरण कर जिंदा जलाने की कोशिश की गई, जिसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, शुक्रवार रात 11:40 बजे उसकी मौत हो गई। Delhi: Unnao rape victim who was set ablaze in Unnao and airlifted to Safdarjung Hospital yesterday, died at 11:40 pm. pic.twitter.com/DpRPxu5u4c — ANI (@ANI) December 6, 2019 23 वर्षीय महिला पर उन्नाव जिले के सिंधुपुर गाँव के बाहर उस समय हमला किया गया जब वह बलात्कार के मामले में सुनवाई के लिए रायबरेली की एक अदालत में जा रही थी। जिन पांच लोगों ने गुरुवार को उसे जलाया, उनमें से दो लोग पर महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप है।