UPI यूजर्स ध्यान दें – नया ज़माना, नए नियम! भाइयों और बहनों, अगर आप UPI से पैसे भेजते हैं, EMI कटवाते हैं या ऑनलाइन खरीदारी करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। 1 अगस्त 2025 से UPI में कुछ बड़े बदलाव आ रहे हैं, और ये सीधे आपकी आदतों को बदल सकते हैं। अभी की बात करें तो रोज़ाना करीब 18.4 अरब ट्रांजैक्शन और 24 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन UPI के ज़रिए हो रहा है। सिस्टम पर बहुत लोड है – और इसी को कंट्रोल करने के लिए NPCI ने 7 नए नियम बनाए हैं। चलिए अब सीधा मुद्दे पर आते हैं – 1 अगस्त से क्या-क्या बदल जाएगा? बैलेंस चेक लिमिट: अब आप दिन में सिर्फ 50 बार ही बैलेंस चेक कर पाएंगे – बैकग्राउंड में चुपके से चेक करना बंद! लिंक्ड अकाउंट्स की सीमा: हर ऐप में केवल 25 बार ही बैंक अकाउंट की लिस्ट देख सकते हैं। ऑटो पे टाइम फिक्स: EMI या बिल जैसी चीजें अब तय समय में कटेंगी – सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 और रात 9:30 के बाद। पुरानी UPI ID होगी बंद: 12 महीने से अगर आप UPI का यूज नहीं कर रहे, तो आपकी ID डीएक्टिवेट हो जाएगी। बैंक अकाउंट जोड़...